प्यार की पहली निशानी भूल जा!
अपने माज़ी की कहानी भूल जा!
ज़हम पर तेरे ही तो होगा असर!
किसने की है बदज़ुबानी भूल जा!
ख़ूँ में शामिल उसके धोखा है अगर!
ये कमी है ख़ानदानी भूल जा!
दो घड़ी का चैन पाने के लिए!
प्यास अश्कों से बुझानी भूल जा!
आ गया कमज़र्फ की महफ़िल में तो!
ख़ुद ही होगा पानी -पानी भूल जा!


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







