यह अल्हड़ लड़कियां ,
यह गाती-झूमती लड़कियां,
रोती-हंसती प्यारी लड़कियां,
बीड़ी-सिगरेट सुलगाति लड़कियां,
चार किताबें पढ़ती लड़कियां ,
आंदोलन क्रांति करती लड़कियां ,
ये आजादी लिखती लड़कियां ,
ये कार गाड़ी चलाने वाली लड़कियां ,
आसमान को छूने वाली लड़कियां ,
बंदिशें को पार करने वाली लड़कियां ,
झुठी प्रथाओं पर थुकने वाली लड़कियां,
भिन्न है......... भिन्न है.............
उन विरह गीत गाने वाली लड़कियों से ,
अपनी नियति स्वीकार करने वाली लड़कियों से,
रोटी-बर्तन-चोखा करने वाली लड़कियों से ,
परदेसी के प्रेम में जलने वाली लड़कियों से ,
मरे हुए पर सत्ती होने वाली लड़कियों से ,
नज़र झुकाए घूंघट ओढ़ने वाली लड़कियों से ,
सब कुछ सहकर कर जहर का घूंट पीने वाली लड़कियों से,
सांखलों में जकड़ी हुई इन लड़कियों से ,
खै़र....................................?


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







