अपने शादी से पहले अपने प्यार को बहुत बार समझाया होगा,
नहीं रह पाऊंगी आपके बिन कितनी बार गिड़गिड़ाया होगा,
कैसे थाम लूँ अनजान लड़के का हाथ थोड़ा तो दर्द जताया होगा,
रुकी नहीं होगी आंसु उसकी न जाने कितने दिनों तक आंसुओं को बहाया होगा,
एक अच्छी बेटी का फ़र्ज़ तो उसने बखूबी निभाया होगा,
प्रेमी से दूर होने का डर उसको बड़ा रुलाया होगा,
आज उसकी शादी थी न चाहते हुए भी साथ जन्मों का वादा निभाने की कसमें खाया होगा....।।
- सुप्रिया साहू

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




