कविता:हम सब मिलकर आओ एक नई शुरुआत करते है।
दिनांक :02/02/2026
हम सब मिलकर आओ एक नई शुरुआत करते है।
जीवों पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प करते है।
जिन्हें आश्रित बनाया हम पर उनका मान करते है।
ईश्वर की अद्भुत इस दुनियां का हम सम्मान करते है।
बेजुबान बेसहारा सब हमारा कितना ध्यान रखते है।
अपने सर्वत्र जीवन का कतरा कतरा कुर्बान करते है।
पेड़ पौधे जीव जंतु जीवन हमारा खुशहाल करते है।
हमारे जीवन को सुन्दर सक्षम आत्मनिर्भर करते है।
जिनके बिना जीना असंभव सबसे ये बात करते है।
पर्यावरण की रक्षा करने का हम सब विचार करते है।
उनसे हम और हमसे पर्यावरण यही प्रचार करते है।
पर्यावरण को क्षति करने वालों को दंडित करते है।
पर्यावरण संरक्षण के लिए हम अभियान करते है।
आओ हम सबकी सहायता करने की वादा करते है।
सत्यवीर वैष्णव बारां


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







