पहला कदम
डॉ. एच सी विपिन कुमार जैन "विख्यात"
साहस का पहला कदम,
जब हम उठाते हैं,
डर के सारे बंधन,
पल भर में टूट जाते हैं।
राह चाहे अनजान हो,
मंज़िल चाहे दूर,
हिम्मत हो तो,
हर चुनौती होती है मंजूर।
काँटों भरी डगर पर,
नंगे पाँव चलना,
तूफानों से लड़कर,
सही राह निकालना।
ये आसान नहीं,
ये हिम्मत का काम है,
जो साहस करे,
उसी का ऊंचा नाम है।
गिरकर उठना,
फिर से दौड़ना,
अपनी कमजोरियों को,
पीछे छोड़ना।
ये ताकत नहीं,
ये मन का बल है,
जो हर मुश्किल को,
कर दे हल।
साहस हमें सिखाता,
डरना नहीं कभी,
बस आगे बढ़ना,
जीवन में अभी।
अंधेरे में भी,
जो लौ जलाए,
वही तो सच्ची,
हिम्मत दिखाए।

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




