न आओ इस तरह
वो अचानक मेरी, जिन्दगी में आई
खूबसूरत से हवा के झौंके की तरह
मैं भी शांत होके निश्चल बैठा रहा
खुले आसमान में, झरोखे की तरह
वो बहती रही, तन मन में हवा सी
वो समा रही थी यूं खुशबू की तरह
महसूस करता रहा उसे अन्तर्मन में
सुबहा की खुली ताजी हवा की तरह
एक शोर सा उठ रहा था यूं दिल में
बज रहा था संगीत के सुरों की तरह
ख़ुशनुमा था कितना वो हंसी आलम
बरस रही थी खुशियां फूलों की तरह
न जाने फिर अब ये क्या हुआ मुझे
ये मंजर बदल गया ख्वाबों की तरह
जब तक रही साथ, महकता रहा मैं
वो हो गई गायब इन मौजों की तरह
न आओ इस तरह, ख्वाब में यादव
जिंदगी में आओ, हकीकत की तरह
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







