इन दिनों मैं भी हर बात, कल पर टाल देता हूं..
मुद्दा खत्म होने को हो, तो जुमला उछाल देता हूं..।
दिल की बेचैनियां जब, उरूज़ पे होती है मेरी..
रूह-ए-इश्तिहा को, एक गज़ल-ए-ख़्याल देता हूं..।
अब तो जफ़ा भी, बुरी आदतों में शुमार नहीं..
फ़िर क्यूँ मैं दिल को अपने, दौर-ए-वफ़ा की मिसाल देता हूं..।
वो बेवज़ह ही क्यूँ, संग हाथों में लिए खड़े हैं..
वो कहें तो मैं यूं ही, ख़ुदी-ए-हथियार डाल देता हूं..।
वो क्यूँ रश्क करते हैं, मेरी जिक्र-ओ-इश्तिहारी पर..
उनके इत्मीनान की खातिर, मैं अपना साहिब-ए-इक़बाल देता हूं..।
पवन कुमार "क्षितिज"


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







