तुम्हारी मौजूदगी का भ्रम नही टूटा।
दिल टूटा प्यार का रिश्ता नही छूटा।।
आदतों से बंधे रिश्ते चलते जा रहे।
वक्त ने सिखा दिया प्यार नही झूठा।।
आत्मसम्मान की आवाज सुन रही।
दिल की गहराई से साथ नही छूटा।।
डरना मत लोगों की बातों से यहाँ।
उनका प्यार पर विश्वास नही झूठा।।
हर जंग जीती नही जाती 'उपदेश'।
हार जाने ने आत्मसात नही लूटा।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद