👉 बह्र - बहर-ए-रमल मुसद्दस महज़ूफ़
👉 वज़्न - 2122 2122 212
👉 अरकान - फ़ाएलातुन फ़ाएलातुन फ़ाइलुन
रंजिशों के वार आख़िर किस लिए
तीर और तलवार आख़िर किस लिए
बीच में दीवार आख़िर किस लिए
टूटते घर-बार आख़िर किस लिए
क्या हुआ जाता है इंसाँ आजकल
बो रहा है ख़ार आख़िर किस लिए
जिंदगी से आज अपनी हो रहे
आदमी बेज़ार आख़िर किस लिए
बोलता अपने न हक़ में आदमी
इतना है लाचार आख़िर किस लिए
जिंदगी है कुछ पलों की दास्ताँ
"शाद" फ़िर तकरार आख़िर किस लिए


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







