किस दौर में आ गए कभी सोचा नही था।
पहले तेरा व्यवहार 'उपदेश' ऐसा नही था।।
सवाल जवाब से बचना हाथ जोड़ने लगना।
टूटने का सिलसिला 'उपदेश' ऐसा नही था।।
मन्नतें माँगी कुछ पूरी हुई कुछ अधूरी 'उपदेश'।
खुदा गैर जिम्मेदार लगता सुना ऐसा नही था।।
हैरत होती थी पहले अब आदत पड़ गई।
शादी होने से पहले 'उपदेश' ऐसा नही था।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







