22 22 22 22 22 22 2
फ़ेलुन फ़ेलुन फ़ेलुन फ़ेलुन फ़ेलुन फ़ेलुन फ़े
बात-बात पे रोना गाना अच्छी बात नहीं
ख़ुद को यूँ कमज़ोर दिखाना अच्छी बात नहीं
गलती करके उसे छुपाना अच्छी बात नहीं
दूजों पे इल्ज़ाम लगाना अच्छी बात नहीं
सच कड़वा हो तो भी सच ही कहना , लोगों को
झूठ से लोगों को बहलाना अच्छी बात नहीं
हक की खाना हक की कमाई में ही बरक़त है
बईमानी से लाख कमाना अच्छी बात नहीं
ऐसा भी मत सोचो कि हर कोई अपना है
गैरों को हर बात बताना अच्छी बात नहीं
बड़े-बुज़ुर्गों की सुनकर तो 'शाद' ज़रा समझो
मयख़ाने में आना-जाना अच्छी बात नहीं


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







