कविता : मच्छर....
मच्छर एक
जीव है
मगर वो बड़ा
अजीब है
वैसे वो हमारा खून
मजे से चूस लेता है
मगर चूसने से पहले
वो हमें सूचना देता है
रात को घुन घुन आवाज
कानों पर लगाता
तब जा कर वो बेचारा
हमारा खून खाता
देखिए सभी ये सब चीज
संसार में चलती है
भूख के कारण ही खाता होगा इस
में उसकी क्या गलती है ?
हम भी तो कभी मटन कभी
चिकन कभी कुछ खा देते हैं
मच्छर से हम भी क्या कम उनसे
भी ज्यादा मजा हम लेते हैं
मच्छर से हम भी क्या कम उनसे
भी ज्यादा मजा हम लेते हैं.......
netra prasad gautam


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







