कब अजनबी को अपना बना दे कौन जाने।
हम मुसाफिर है मंज़िल का रास्ता कौन जाने।।
कभी दिन कभी रात में सफर सुहाना अपना।
किसको कितना आनन्द आए वो कौन जाने।।
बेशक ख्वाब सजाये हुए वर्तमान में जीते रहे।
जगह बदलती रही नसीब में क्या कौन जाने।।
फरिश्ता मेरे साथ रहा हाथ छोड़ा नही 'उपदेश'।
तौर-तरीके निराले उसकी सोच भी कौन जाने।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







