जिनका हकीकत से ही कोई वास्ता नही।
गलतफहमी पाली और कोई रास्ता नही।।
बेवजह उनका दिमाग ख्यालो से भरा है।
ज़ज्बात खाली निःस्वार्थ कोई भाता नही।।
उन्हें लगता वही सच्चे प्रेमी के काबिल है।
तन्हाई कभी उनका ख्याल लुभाता नही।।
इश्क की राह उनकी आत्मघाती 'उपदेश'।
खुदा भी रास्ता उन जैसों को दिखाता नही।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद