इश्क पर गुमान रहा एक अर्से से।
उसी की सजा काट रहा अर्से से।।
बनावटी खुशी हर तरफ दिखती।
हकीकत छुपा रहे लोग अर्से से।।
दिल में झाँकने वाले कम 'उपदेश'।
पोशाक में छुपाते लोग अर्से से।।
नया साल मुबारक उन्ही को होगा।
जो पाखण्डी उम्मीद पाले अर्से से।।
- उपदेश कुमार शाक्य वार 'उपदेश'
गाजियाबाद