हम सफ़र
तू मिला तो ऐसा लगा,
जैसे दुआएँ कबूल होती हैं,
मेरी अधूरी सी कहानी को,
तेरी वजह से मंज़िल मिलती है...
तेरी एक मुस्कान पे,
मैं अपनी सारी थकान भूल जाती हूँ,
दुनिया चाहे कुछ भी कहे,
मैं बस तुझे अपना कह के खुश हो जाती हूँ...
जब तू पास होता है,
तो वक़्त भी रुक सा जाता है,
तेरी बाँहों में आके लगता है,
जैसे मेरा पूरा जहाँ मिल जाता है...
तू गुस्सा करे तो भी प्यारा लगता है,
तू रूठ जाए तो दिल घबरा जाता है,
तुझे मनाना भी मुझे अच्छा लगता है,
क्योंकि तू मेरा है, ये एहसास ही काफ़ी है...
मैं चाँद सितारे नहीं माँगती,
ना दुनिया की कोई दौलत चाहती हूँ,
बस हाथ में तेरा हाथ हो,
और ज़िन्दगी भर तेरा साथ हो...
तू मेरा सुकून है, मेरी दुआ है,
मेरी हर कविता की वजह तू है,
लोग पूछते हैं इतना प्यार कैसे करती हो,
मैं कहती हूँ, मेरा मन ही मेरी दुनिया है...
Written by - Ranshi kesarwani


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







