मुस्कुराना ठीक लगे तो जरूर मुस्कुराना।
ग़मों को दबाना हैसियत वाले को बताना।।
चुप रहने से नही रुकेंगे सवाल पैदा होना।
प्रश्नों से बचना मत बीच-बीच में मुस्कुराना।।
हालचाल पूछने वाले शायद परिचित होंगे।
गुफ़्तगू सलीके से बीच-बीच में मुस्कुराना।।
हर किसी ने कुछ न कुछ दिल में छुपा रखा।
घुमावदार बातों के बीच-बीच में मुस्कुराना।।
अच्छा होगा 'उपदेश' तुम लिखने लग जाओ।
लेखनी में सब कुछ लिखना कुछ न छुपाना।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







