हिन्दी
हिन्दुस्तान के दिल सी लगती है,
हिन्दी भाषा खूबसूरत सी लगती है|
यूँ तो कई भाषाएँ हैं अस्तित्व में,
हिन्दी भाषा खूबसूरत सी लगती है|
गुप्त जी और प्रेमचंद जी जैसे साहित्यकारों ने
हिन्दी भाषा को अपनी कलम से अमर किया ,
लोकप्रिय कविताएँ एवं कहानियाँ लिख
हिन्दी भाषा को अपना जीवन सौंप दिया|
भारतवासियों की एकता का प्रतीक है हिन्दी ,
भारत की संस्कृतियों का आधार है हिन्दी|
भारत की राजभाषा है हिन्दी
और ये ही इसकी शान है ,
एक अद्भुत भाषा है हिन्दी
और इस पर हमको मान है|
क्यों हम भुला बैठे हैं
हिन्दी भाषा के अस्तित्व को ?
क्यों हम नहीं स्वीकारते
हिन्दी भाषा के महत्व को?
हिन्दी भाषा के सम्मान से ही
संभव इसका वैभव है ,
हिन्दी की गरिमा में ही
देश का गौरव है|
चाहे कितना भी ज्ञान हासिल कर लें
विदेशी भाषाओं का,
नहीं ठुकराया जा सकता महत्व
हिन्दी की भूमिकाओं का|
हिन्दुस्तान है देश हमारा
और हिन्दी इसकी जान है,
हम सब हैं हिन्दुस्तानी
और हिन्दी हमारी पहचान है|
~ वंशिका नवीन जेठानी


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







