उनवान – सैफुल्लाह का जुनून
(हज़रत ख़ालिद बिन वलीद रज़ियल्लाहु
अन्हु की शान में)
आशिक़ी का जुनून रखते हो,
दिल में कैसा सुकून रखते हो।
सैफुल्लाह का ज़िक्र करते हो,
उनके जैसा यक़ीन रखते हो।
पढ़ो ख़ालिद की तुम तारीख़,
दिल में उनका नूर रखते हो।
न दौलत का कोई तकब्बुर था,
न शोहरत का ग़ुरूर रखते थे।
रज़ा-ए-रब थी मक़सद उनका,
दिल में पाक सुरूर रखते थे।
हिम्मतों की मिसाल थे ख़ालिद,
अज़्म का वो वक़ार रखते थे।
सैफुल्लाह का लक़ब पाया,
रब पे ऐतबार रखते थे।
नौजवानों! ज़रा सँभल जाओ,
अपने किरदार को निखारो।
इल्म से अपनी पहचान बनाओ,
अदब से अपना नाम कमाओ।
नफ़रतों से हमेशा दूर रहो,
मोहब्बतों का पैग़ाम रखो।
नीयतों को हमेशा पाक रखो,
रब पे अपना यक़ीन रखो।
बनना है उम्मत का सरमाया,
ख़ालिद का किरदार अपनाओ।
लेखक चौधरी बिलाल
टिडौली_अम्बैहटा पीर
जिला सहारनपुर उ०प्र


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







