💐Happy Diwali to all of writer's 💐
मंदिर आप जाये आज और मुस्कान के साथ
करे प्रणाम कोई बेटी सी आपको,
तो शिव चरण दास जी समझना
रीना दे रही है दीपावली की शुभकामनाएं आपको।
मिल गई आज की ये हमारी कविता आपको
जिसमें है ढ़ेरों प्यार और शुभकामनाएं,
तो लेखराम जी समझना
आई है ख़ुद रीना देने दीपावली की
शुभकामना आपको।
आज आये कोई शीतल हवा
और आके ठहर जाए सामने आपके
तो पवन जी समझना
रीना ने भेजा है उसे देने
दीपावली की शुभकामनाएं आपको।
यदि दिखे आपको ईश की वंदना करता
कोई तेजस्वी मानुष,
तो वंदना जी समझना
भेजी है रीना ने ईश के साथ
दीपावली की शुभकामनाएं आपको ।
आज खिलाए आपकी लाड़ली श्री जी
आपकी पसंदीदा मिठाई आपको,
तो श्रेयसी जी समझना
श्री जी के ज़रिए भेजी है
रीना ने दीपावली की शुभकामनाएं आपको।
उपजे आज दिल में आपके,
गीत के लिए अथाह प्रेम,
तो अशोक जी समझना
मिली है रीना की तरफ़ से
दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं आपको।
आज आये वेदों की कोई ऐसी बात सामने आपके
जो घूमे बार - बार मन - मस्तिष्क में,
तो वेदव्यास जी समझना,
उस बात में है रीना की दीपावली की
शुभकामनाएं आपको।
लक्ष्मी जी की पूजा करते
आई कोई बात हमारी ज़ेहन में आपके,
तो कमल जी समझना,
रीना की मिली है दीपावली की
शुभकामना आपको।
अगर बनाए आज आप
नमकीन शुद्ध बेसन का,
तो सुप्रिया जी समझना
मिली है रीना की तरफ़ से
दीपावली की शुभकामनाएं आपको।
आज जलाए जब आंगन में आप
तुलसी के दीया और आए हम याद,
तो तुलसी जी समझना
रीना देती है दीपावली की शुभकामनाएं आपको।
उतर आए आज आपकी कलम में
हमे बधाई देने को कोई ग़ज़ल,
तो सुभाष जी समझना
मिली है रीना की ओर से
दीपावली की ढ़ेरों शुभकामनाएं आपको।
जगमगाओगे जब आज आप
अपने घर को दीयों से,
और दिखे अगर मेरा अक्स
दीयों की लौ में,
तो सरिता जी समझना
खुद रीना आई है देने
दीपावली की शुभकामनाएं आपको।
ग़र मिले आज आपको कही कोई
समदिल आपका,
तो मनोज जी समझना
है वो भेजी रीना की दीपावली की
शुभकामनाएं आपको।
दे अगर आप आज किसी को
कोई ऐसा उपदेश
जो दिया हो ना कभी आपने
किसी को,
तो उपदेश जी समझना
आई है रीना की दीपावली की
शुभकामना आपको।
🖋️💐 रीना कुमारी प्रजापत 💐🖋️
सर्वाधिकार अधीन है

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




