फर्माइश के दौर में पूरा करने वाला।
फरिश्ता कहलाता ध्यान रखने वाला।।
हर समय पर मन्नतें मांगने वाले रहेंगे।
झोली भरेगा जरूर प्यार करने वाला।।
मोहब्बत एक खुशबू है सूँघ पाते वही।
जिन्दगी में मिला ऐतबार करने वाला।।
कुछ शहर नसीब से मिले और तुम भी।
'उपदेश' सा मिला फ़ासला घटाने वाला।।
मेरी आँखों में अगर देर तक देखा तुमने।
पता लगेगा कौन जन्नत दिखने वाला।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद