हरेक ख्वाब मुस्कान में बदले तेरा।
मुझसे मिलने को दिल मचले तेरा।।
खामोशियों के बीच अनकही बाते।
याद आये 'उपदेश' मन बदले तेरा।।
मेरी दुआओं का असर जाएगा नही।
मुक़म्मल प्यार का फूल खिले तेरा।।
आगे भी मसले आयेगे जाने के लिए।
खुशी से घर भरे न रहे अकेले तेरा।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद