दीया जलाकर घर अपना रोशन कर लिया,
मगर दिल अपना तुम रोशन कैसे करोगे।
दीवारों पर तो रंग भी सजा लिए तुमने,
रूह के दाग़ों को तुम पाक कैसे करोगे।
दुनिया के आगे तुम मुस्कुरा तो लेते हो,
ख़ुद से नज़रें मिलाकर बात कैसे करोगे।
मंदिरों मठो में तुम सिर झुका तो लेते हो,
दिल में नफ़रत रखकर इबादत कैसे करोगे।
अंधेरों को मिटाना है तो पहले ख़ुद को बदलो,
वरना चिराग़ों से कब तक उजाला कैसे करोगे।
लेखक चौधरी बिलाल
टिडौली_ जिला सहारनपुर उ०प्र


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







