दया का भाव जिसके मन, वहीं तन आदमी का है।
पा ली जिसने मानवता,वही तन आदमी का है।
किसी ने ज्ञान 'व' तप त्याग, लगा दी जग भलाई में,
वही नर भाग्यशाली हैं, वहीं तन आदमी का है।
रुलाना क्या किसी को है, हँसाना जब नही बस में,
रखे मर्यादा में खुद को , वही तन आदमी का है।
ये जो शानो शौकत है,लगे इक दिन बेगाना सब,
झुकाना सर , जो जाना, वही तन आदमी का है।
ये जो चंदा औ सूरज, क्षितिज 'प 'आते जाते हैं,
सभी जो सीखते इनसे, वही तन आदमी का है।
-"प्यासा"


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







