किस्मत के भरोसे नही रहना खुद लिख लेना।
कामयाबी ऐसे न मिलेगी एक कदम चल लेना।।
दरिया से हुनर सिखों रास्ते खुद-ब-खुद बनना।
ऊपर ऊपर लहराते रहना गहराई मे सह लेना।।
कुछ लोग बहुत तन्हा मिल जायेगे 'उपदेश' यहाँ।
जो भी तुम को प्यार करे उसी के संग हो लेना।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद