तुम्हारे स्पर्श की स्मृतियाँ
मेरी त्वचा पर ऐसे ठहर जाएँ
जैसे किसी पुराने मंदिर की दीवारों पर
शताब्दियों बाद भी
चंदन की सुगंध ठहरी रहे।
तुम्हारे होंठों से मिला हुआ
एक चुंबन मेरी स्मृतियों में
इतना जीवित रहे
कि मेरी देह की अंतिम साँस भी
उसकी ऊष्मा की पहचान में जिवित रहे।
मैं चाहती हूँ,
जब तुम मुझे अपनी बाँहों में भरो,
तो मेरी सारी उम्र 'उपदेश'
तुम्हारी छाती पर सिर रखकर
मन में शान्ति ठहरी रहे।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







