इश्क़ में पहली बार मिले,
क्या याद है तुम्हें वो पल,
आगे पीछे होते रहें,
क्या याद है तुम्हें वो हलचल,
बने तो बने एक दूजे के बने,
बने तो बने एक दूजे के बने,
होंठों में छुपाएं बैठे थे,
क्या याद है तुम्हें वो अक्षर,
कहने को बहुत पल भी आए,
क्या याद है तुम्हें वो सरसर,
बने तो बने एक दूजे के बने,
बने तो बने एक दूजे के बने,
छुपके थे चेहरा शरमाएं,
क्या याद है तुम्हें वो नज़र,
कुछ पल मिलने में सब कुछ छोड़ आए,
क्या याद है तुम्हें वो घर,
बने तो बने एक दूजे के बने,
बने तो बने एक दूजे के बने,
दुनिया से हम क्यों छुपाएं,
अपनी ये दिल की बरकत,
पर मन तो अपना बहुत घबराएं,
कदम कदम पर मिले हैं बिछड़न की हरकत,
इश्क़ तो तुमसे हो जाएं,
क्या याद है तुम्हें वो धड़कन,
साँसों में मिलकर इक हो जाए,
क्या याद है तुम्हें वो आंगन,
बने तो बने एक दूजे के बने,
बने तो बने एक दूजे के बने।।
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







