एक लड़का पिता से पैसे लेता था
कलेज पढ़ने के बजाए गर्ल फ्रेंड के पास जाता था
फिर दोनों किसी पार्क में जाते
कभी वे कोक पीते कभी आइसक्रीम खाते
कभी फिर होटल में जा कर डांस करते
वहीं पर डिनर कर रोमांस करते
तीन साल हो गया लड़के ने कलेज की पढ़ाई छोड़ा है
वह उसी लड़की के चक्कर में आगे पीछे पड़ा है
ये तीन साल के अन्दर लड़की पर लाखों रुपए उड़ाया है
अपने पिता के पैसे उसने पानी की तरह बहाया है
एक दिन लड़का बोला, लड़की से बहुत कर लिया प्यार
अब डार्लिग तुम और मैं शादी करलें यार
लड़की बोली, अरे यार मांग में सिंदूर भर चुकी
मैंने तो किसी से शादी... कब की कर चुकी
लड़का बोला, ये क्या बक रही तेरे लिए लाखों रुपए खर्च किया
अरे तू पागल तो नहीं लास्ट में मुझको धोका दिया...?
लड़की बोली, हां तूने मेरे लिए लाखों रुपए खर्च कैश किया है
मगर यार तूने भी तो मेरे साथ ऐश किया है
लड़का बोला, तूने कहीं का नहीं छोड़ा मुझे
मेरे साथ शादी करने में क्या थी आपत तुझे ?
लड़की बोली, मेरे आगे पीछे ही तो घुमा
न लिखा न तूने पढ़ा न तेरी नोकरी न तेरा काम
तू तो है लड़का एक नंबर सड़ा
तू तो है लड़का एक नंबर सड़ा.......


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







