नई सुबह का शंखनाद
शिवानी जैन एडवोकेट byss
बीत गई जो रात पुरानी, यादों के गलियारों में,
अब नई धूप ने दस्तक दी है, खुशियों के चौबारों में।
कैलेंडर की तारीख बदली, बदला है परिवेश नया,
मन के कोरे कागज़ पर, लिखो एक संदेश नया।
नया साल बस अंक नहीं, यह नया एक संकल्प है,
मंज़िल तक पहुँचना है तो, मेहनत ही विकल्प है।
नवल वर्ष का प्रथम सूर्य, तम सारा हर ले जाएगा,
हौसलों के पंखों से, अब मानव अंबर पाएगा।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







