सभी लोग किताब पढ़ो
किताब पढ़कर आगे बढ़ो
किताब में ज्ञान है
किताब में विज्ञान है
किताब में योग और ध्यान है
किताब में ही हर चीज का बखान है
सभी लोग किताब पढ़ो
किताब पढ़कर आगे बढ़ो
किताब में कहानी और कथा है
किताब में हर किसी की व्यथा है
किताब हीरा और मोती है
किताब तो दीप और ज्योति है
सभी लोग किताब पढ़ो
किताब पढ़कर आगे बढ़ो
किताब सब से बड़ी प्यारी है
किताब में कविता गजल और शायरी है
किताब में ही साहित्य संसार है
किताब में ज्ञान ही ज्ञान का भंडार है
सभी लोग किताब पढ़ो
किताब पढ़कर आगे बढ़ो
किताब पढ़कर आगे बढ़ो.......
----नेत्र प्रसाद गौतम