अन्याय - डॉ एच सी विपिन कुमार जैन "विख्यात "
महिलाओं पर ,
अत्याचार बढ़ता जा रहा है।
बच्चे भी,
सुरक्षित नहीं रह पा रहे हैं।
समाज में फैला है ,
भय का माहौल।
मानवता का ,
अंत नजर आ रहा है।
कब तक सहेंगे,
हम ये अन्याय।
उठो आवाज लगाओ,
एकजुट होकर आज।
सत्य के लिए लड़ो,
न्याय के लिए लड़ो।
अपने अधिकारों के लिए लड़ो।