मंत्री बना सियार- डॉ एच सी विपिन कुमार जैन "विख्यात"
गधे को राजा बनाया जाए,
बुद्धिमानों को चुप कराया जाए।
मंत्री बनाया सियार को,
मूर्खों की नाराजगी दूर किया जाए।
भ्रष्टाचार के दलदल में,
धंस गया कितना।
अंकी इंकी डंकी लाल,
अब क्या समझाया जाए।
जख्मी हो गए पांव,
सच को ढूंढ रहा गांव।
हाथ में सभी के आईने,
किस-किस को दिखाया जाए।