टूट जायेगा तो जख्म ही देगा
आइना है संभाल कर रखना।।
नाग जहरीले हैं यादों के बहुत
मन का नेवला पाल कर रखना।।
दोस्त ही दुश्मनी निभाते हैं
फासले कुछ निकाल कर रखना।।
फूल से भी हसीं नाजुक हैं
छोटे बच्चे दुलार कर रखना ।।
तितलियां खुद ही चलीं आयेगी
फूल तोड़ना मत डाल पर रखना।।
दूध से हैं रिश्ते फट भी जाते हैं
इनको हरदम उबाल कर रखना।।
छुप गया सच जहां अंधेरे में
झूठ को मत उछाल कर रखना।।
तिश्नगी लेके आयेंगे कातिल
जाम एक और ढ़ाल कर रखना।।
प्यार का अर्थ "दास" इतना है
बीती यादों को पाल कर रखना।।

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




