याद तो दिल से आएगी पुरानी वाली साल।
इसको जबाव दे सकेगी आने वाली साल।।
नाराजगी का क्या भरोसा शायद न जाए।
कोई तो उपाय निकलेगी आने वाली साल।।
रूठ जाने के बहाने मौके मिले मनाने के।
इनके भी उत्तर निकलेगी आने वाली साल।।
रिश्ता कायम रहेगा दूर हो या पास 'उपदेश'।
भूले को याद दिलाएगी आने वाली साल।।
- उपदेश कुमार शाक्य वार 'उपदेश'
गाजियाबाद