(बाल कविता)
वर्षा ऋतु से लड़ता छाता
__________________
वर्षा ऋतु से लड़ता छाता ।
मदद सभी की करता छाता
नए रंग का, नए ढंग का
बाजारों में मिलता छाता ।
अधिक धूप से राहत देता
सिर पर तन कर चलता छाता।
भेद-भाव न मन में पाले
मेल भाव से रहता छाता ।
नहीं भीगने देता है ये
तन को ढक कर रखता छाता।
बारिश का आनंद दिला कर
खुशियाँ सबमें भरता छाता ।
बच्चे बूढ़े और युवा को
सदा सुरक्षित करता छाता ।
______
~राम नरेश 'उज्ज्वल'


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







