मन में मां की मोहिनी मूरत,
आंखों में मां की सुंदर सूरत।
पधारिए मां,आइए जल्दी,
हम सबकी आप हैं जरूरत।
छठ पूजा का है इंतज़ार,
दिल है बेकरार।
छठी मैया दर्शन दीजिए,
बेचैनी को दूर कीजिए।
दिल की धड़कन में हैं आप,
जगत की रक्षक हैं आप।
मन मंदिर में आप,
सारी सृष्टि में व्याप्त हैं आप।
आशीष की बरसात कीजिए,
पलकों को सुकून दीजिए
दर्शन देकर सबको मां,
आप कृतार्थ कीजिए।
यह दिल आपके चरणों का,
अभिलाषी है।
मत पूछिए छठी मैया,
दिल में कितनी बेताबी है।
एक पल भी एक क्षण भी,
देखे बिना चैन आए ना।
दिल को कुछ भी भाए ना,
नैनों को दीदार का सुख दीजिए।
स्वागत में आपके मां,
हम सभी आँखें बिछाए बैठे हैं।
छठ पूजा के पावन पर्व पर,
दिल में अगाध श्रद्धा सजाए बैठे हैं
छठ पूजा केवल त्योहार नहीं,
दिल से जुड़े जज़्बात हैं।
ये वो एहसास है,
जो हम दिल में सजाए बैठे हैं।
सदियों से चली आ रही,
यह आस्था हमारी जान है।
छठी मैया के चरणों में ही,
बसता हमारा सारा जहान है।
छठी मैया के आगमन की,
आस लगाए बैठे हैं।
श्रद्धा और भक्ति का दीप,
अपने दिलों में जलाए बैठे हैं।
कब शुरू हो यह महापर्व,
कब मिले आपका प्यार,
कब हो आपका दीदार।
हम सभी आपके स्वागत में,
पूरा संसार सजाए बैठे हैं।।
-ममता तिवारी


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







