( बाल कविता)
रिमझिम जल बरसाते बादल
___________________
मटका भर-भर लाते बादल ।
रिमझिम जल बरसाते बादल ।।
गर्मी से व्याकुल धरती की ,
क्षण में प्यास बुझाते बादल ।
सूखी फसलों को पानी दे ,
फौरन हरा बनाते बादल ।
हद से ज्यादा जहाँ बरसते ,
वहाँ बाढ़ ले आते बादल ।
भूरे-काले, कबरे - कबरे ,
आसमान में छाते बादल।
कभी बरसते तेज़, कभी ये
बूंद-बूंद टपकाते बादल।
कागज की नौका बच्चों से
आँगन में चलवाते बादल ।
मोर-पपीहा गाना गाते ,
ढम-ढम ढोल बजाते बादल ।
सबको खुशियाँ देने वाले,
खुद को सदा मिटाते बादल ।
×÷×÷×
✓राम नरेश 'उज्ज्वल'


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







