(बाल कविता)
रंग-बिरंगी मिलती पेंसिल
_________________
🖋️ 🖊️ 🖋️ 🖋️ 🖊️ 🖋️
ए.बी.सी.डी. लिखती पेंसिल ।
अक्षर सीखो कहती पेंसिल ।।
🖋️ 🖊️ 🖋️ 🖋️ 🖊️ 🖋️
गुणा-भाग व जोड़-घटाना,
कॉपी पर है करती पेंसिल ।
🖋️ 🖊️ 🖋️ 🖋️ 🖊️ 🖋️
लिखने का अभ्यास करा कर,
सुंदर लेखन करती पेंसिल ।
🖋️ 🖊️ 🖋️ 🖋️ 🖊️ 🖋️
गलत लिखे तो सही कराए,
जरा देर में मिटती पेंसिल ।
🖋️ 🖊️ 🖋️ 🖋️ 🖊️ 🖋️
बच्चों के नन्हे हाथों से
धीरे-धीरे चलती पेंसिल ।
🖋️ 🖊️ 🖋️ 🖋️ 🖊️ 🖋️
गुड्डे-गुड़ियों जैसी भी अब
रंग-बिरंगी मिलती पेंसिल ।
🖋️ 🖊️ 🖋️ 🖋️ 🖊️ 🖋️
कंपनियों में जाकर देखो ,
पेड़ों से है बनती पेंसिल ।
🖋️ 🖊️ 🖋️ 🖋️ 🖊️ 🖋️
लिखते-लिखते नोक टूटती ,
ब्लेड कटर से छिलती पेंसिल ।
🖋️ 🖊️ 🖋️ 🖋️ 🖊️ 🖋️
अक्षर-ज्ञान कराने वाली ,
सबको सुंदर लगती पेंसिल ।
🖋️ 🖊️ 🖋️ 🖋️ 🖊️ 🖋️
बड़े भाग्यशाली होते वे,
जिनके हाथों रहती पेंसिल ।
🖋️ 🖊️ 🖋️ 🖋️ 🖊️ 🖋️
********
🖋️ राम नरेश 'उज्ज्वल'


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







