(बाल कविता)
नील गगन में उड़ती चिड़िया
___________________
सदा परिश्रम करती चिड़िया।
नील गगन में उड़ती चिड़िया।।
बिटिया कहती चिड़िया रानी,
खा लो दाना, पी लो पानी,
रोज सवेरे उठ जाती हो ,
दाना चुगने उड़ जाती हो,
मिल जुल कर ही रहती चिड़िया।
सदा परिश्रम करती चिड़िया।।
चीं-चीं करते बच्चे सारे,
लगते नन्हें-मुन्ने प्यारे,
धीरे-धीरे पंख हिलाते,
माँ के मुख से दाना पाते,
खुश रहने को कहती चिड़िया।
सदा परिश्रम करती चिड़िया।।
_______
~राम नरेश 'उज्ज्वल'
उज्ज्वल सदन
मुंशी खेड़ा,(अपोजिट एस-169
ट्रांसपोर्ट नगर), एल.डी.ए. कालोनी,
लखनऊ-226012
मो: 07071793707
ईमेल : ujjwal226009@gmail.com


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







