(बाल कविता)
घर की शान हमारी बेटी
----------------
घर की शान हमारी बेटी ।
सबकी जान हमारी बेटी ।।
सुंदर किरणें लाने वाली ,
रोशनदान हमारी बेटी ।
खुशबू से महकाती घर को
है उद्यान हमारी बेटी ।
सबके कानों में रस घोले
मीठा गान हमारी बेटी
हम सबके जीवन की रेखा
आयुष्मान हमारी बेटी।
चिड़ियों जैसी डोला करती
सुख की खान हमारी बेटी।
_____
~राम नरेश 'उज्ज्वल'


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







