जब भी तुन्हे देखना हो,
तुम कितने हिंसक हो।
गाँधी की कोई मूर्ति खोज लेना,
कुछ देर एकटक देखते रहना।
अगर तुम चाहो मूर्ति तोड़ देना,
एक एक अंग बिखेर देना।
अब तुम अकेले नहीं हो यहाँ,
हिंसक भीड़ पनप रही है यहाँ।
अब तुन्हे गाँधी की कही हर बात,
लगेगी तुम्हारे साथ एक आघात।
अब तुम हिंसक हवा की चपेट में हो,
तुम्हे लगेगा की केवल तुम देशभक्त हो।
देश भक्ति अब हिंसक होने में लगती है,
कोई एक गाली गाँधी को देने में लगती है।
अब चौराहे पर लगी गाँधी की मूर्ति,
तुम्हें भद्दी सी लगती है।
गाँधी की मूर्ति अब एक पैमाना है,
गाँधी की सोच अब एक पैमाना है।
अगर शहर में कितने हिंसक है
बस यही नापना है।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







