(बाल कविता)
दिल की बातें करते फूल
___________________
तितली से जब मिलते फूल ।
दिल की बातें करते फूल ।।
रंग-बिरंगे प्यारे-प्यारे ,
नील गगन के जैसे तारे
हवा चल रही धीरे धीरे,
हौले-हौले हिलते फूल ।
दिल की बातें करते फूल ।।
महक रही पूरी फुलवारी
कूक रही है बगिया सारी
जीव जन्तु सब से बतियाते
दे दे ताली हंसते फूल ।
दिल की बातें करते फूल ।।
पंखुड़ियां धीरे से खुलतीं
कलियां फिर आकार बदलतीं
हंसी-ठिठोली आपस में कर
खिल खिल खिल खिल खिलते फूल ।
दिल की बातें करते फूल ।।
_______
~राम नरेश 'उज्ज्वल'


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







