ये हवा है,
या कोई तेरा संदेश
जैसे कह रही है
हलके से कानों मे
तेरे लौटने का संदेश
पत्तियों की सरसराहट है
या तेरे पैरों की आहट
जो सुनते है
और एक लहर सी उठती है
खुशी की
पैर मेरे दौडते है
चौखट की तरफ
और रुक से जाते है कदम
मै जानती हुं ,तुम कही नही हो
पर दिल कहता है
तुम यही हो,यही कहीं
जे.व्ही.जयश्री.


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







