कविता: विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
दिनांक:14/08/2025
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा ध्वज तिरंगा है।
शीश झुकाए उत्सव मनाए जश्न तिरंगा है। ।
सबकी आन बान भारत की शान तिरंगा है।
घर घर लहराये शहीदों का त्याग तिरंगा है। ।
सीमा पर मर मिट जाना बलिदान तिरंगा है।
शत्रु घबराता वीरों का अभिमान तिरंगा है। ।
कानून का रक्षक भारत का प्राण तिरंगा है।
देशभक्तों की मशाल सब हाथों में तिरंगा है। ।
सफेद रंग की पट्टी शांति का पैगाम तिरंगा है
केसरिया रंग इसका वीरता का रंग तिरंगा है। ।
हरा रंग इसका समृद्धि का प्रतीक तिरंगा है।
नीला चक्र बीच में एकता का सूत्र तिरंगा है। ।
देश की स्वतन्त्रता का स्वाभिमान तिरंगा है।
स्वतंत्र हिंद की पहचान फहराया तिरंगा है। ।
सबके दिलों में खुशीयो का पैगाम तिरंगा है।
हिंदुस्तान की जान सबके हाथों में तिरंगा है।
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा ध्वज तिरंगा है।
शीश झुकाए उत्सव मनाए जश्न तिरंगा है। ।
-सत्यवीर वैष्णव राजस्थान
💞💞💞✒️💞💞💞