गणित पढ़ाते थे, हर शब्द में संतुलन झलकता,
जोड़–घटाव में भी जीवन का अर्थ दमकता।
सूत्रों ने सुलझाईं हर उलझन, हर परेशानी,
सादगी में सिमटी थी आपकी जीवन-कहानी।
चॉक की हर रेखा में जीवन के गहरे अर्थ गढ़े,
हर जटिल प्रश्न भी आपकी मुस्कान में सुलझे।
कभी किसी से उलझते नहीं देखा आपको,
चेहरे पर सुकून, दिल में अपनापन, और मन में उजालों का प्रकाश देखा।
ज्ञान की ज्योति जला कर पीढ़ियाँ संवारीं,
पाठ्यक्रम से आगे बढ़कर संस्कार भी निखारीं।
सादगी, धैर्य, सम्मान—आपका जीवन संदेश,
हर शिष्य के मन में अमिट हैं आपके उपदेश।
यहाँ का हर कोना आपको याद करेगा बार-बार,
क्योंकि शिक्षक नहीं, आप थे इंसान महान, उदार।
समय बदलेगा, चेहरे भी बदल जाएँगे,
पर आप हर दिल में हमेशा मुस्कुराते रह जाएंगे।
―――
Gitanjali Gavel


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







