छोड़ने की जबरदस्ती मत करो रिश्ते में।
बन सके निभाने का वादा करो रिश्ते में।।
कोई मजबूरी रहीं होगीं बात न करने की।
उसको छोड़ो प्यार ज्यादा करो रिश्ते में।।
एक वक्त वह भी आया छा गए दिल पर।
इस दौर मे मजबूत इरादा करो रिश्ते में।।
हम भी लाल थे 'उपदेश' पीले पड़ गए।
पाप के भागी न बनो विदा करो रिश्ते में।।
- उपदेश कुमार शाक्य वार 'उपदेश'
गाजियाबाद