मुझे इश्क़ हो तो इकतरफ़ा हो
वो मेरे ख़्वाबों में तो आए मगर उसे पता न हो
मैं उसे चाँद कहूँ ये राज़ चाँदनी से कहूँ
वो मेरी हर दुआ में रहे मगर उसे पता न हो
वो किसी और की हँसी में शामिल रहे
मेरी मुस्कुराहट की वजह वो हो उसे पता न हो
मैं उसके शहर से गुज़रूँ बेवजह ही कभी
मेरे आने की वजह वो हो उसे पता न हो
मैं उसके नाम की चिट्ठियाँ लिखकर रखूँ
मगर किसी चिट्ठी पर उसका पता न हो
उसकी तस्वीर से बात करूँ रात भर
मेरे हर लफ़्ज़ में उसका ज़िक्र हो उसे पता न हो
वो कभी मेरी गली से गुज़रे तो यूँ लगे
कोई मुद्दत से उसकी राह देखता हो उसे पता न हो
न कभी उससे चाहूँ कि वो मेरा हो जाए
बस वो आबाद रहे मेरा दिल चाहे ये बात भी उसे पता न हो
मैं कभी उससे मिलूँ तो अजनबी ही रहूँ
मेरी पूरी कहानी वही हो उसे पता न हो
मैं उसकी ख़ुशी में अपनी ख़ुशी ढूँढ़ता रहूँ
वो मेरी उदासी की वजह हो उसे पता न हो
और जब आख़िरी बार उसका ज़िक्र आए ऐ सौरव
तेरी आँखें नम हों मगर उसे पता न हो
.....100₹v(सौरव)❤️🖤✍️


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







