ऊंचा लहराता तिरंगा
शिवानी जैन एडवोकेटbyss
ऊँचा लहराता गगन में देखो,
हर भारतीय का गौरव देखो।
यह ध्वज हमारी पहचान है जग में,
अर्पित है जीवन इसकी लगन में।
इसकी हर उड़ान में शक्ति भरी है,
हर रंग में एक कहानी गढ़ी है।
यह सिर्फ़ कपड़ा नहीं, यह है जान,
भारत की मिट्टी का यह सम्मान।
इसकी छाया में हम सब एक हैं,
हर मुश्किल में यह हमारी टेक है।
यह अमर रहे, यह झुके न कभी,
यही कामना है सबकी अभी।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







