उम्मीदें छोड़ी नही 'उपदेश' बस थोड़ा उदास हुए।
आँसू पोंछकर मुस्कुराए बदलती प्यास लिए हुए।।
लिखने बैठा ही थे 'उपदेश' याद आ गई तेरी।
तेरी फितरत की तरह दिमाग पर छा गई मेरी।।
नाराजगी जाहिर करे तो करे किससे 'उपदेश'।
तुम आज भी मेरे लिए रहे पहले जैसे विशेष।।
सारे दरवाजे बन्द करके मौज ले रहे मुझसे।
इम्तिहान है या बदला 'उपदेश' कहो मुझसे।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







