जाने किस फार्मूला पर टिके होते रिश्ते।
जितना हल करो उतने ही उलझते रिश्ते।।
जुरअत होनी चाहिए इंसान बदलते रहते।
कुछ कहते फायदे पर टिके दिखते रिश्ते।।
दिल धड़कता आज कुछ सोच सोचकर।
यादो पर टिके 'उपदेश' बेकाम के रिश्ते।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद